देहात जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत

( 2968 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 19 07:02

 देहात जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत
उदयपुर।राजस्थान प्रदेश कालबेलिया कल्याण समिति द्वारा आज देहात जिला कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष लालसिंह झाला एवं उनकी कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान प्रदेश कालबेलिया कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष किशन नाथ एवं उपाध्यक्ष शंकर नाथ द्वारा चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष लालसिंह झाला एवं उनकी कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कांग्रेस देश में सभी समाजों को साथ लेकर चलती है और कांग्रेस देश के हर उस मध्यमवर्ग के साथ है जो देश के विकास में अपना बराबर योगदान दें रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि चुनाव में घुमंतू समाज के अंतर्गत आने वाले सभी समाज कांग्रेस के साथ खड़े होकर अपना योगदान देते है ऐसे में कांग्रेस भी घुमंतू समाज के साथ खड़ी है और आने वाले समय मे घुमंतू समाज के लिए राज्य सरकार से अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाएं लाने का सार्थक प्रयास करेगी और घुमंतू समाज के अंतर्गत आने वाले हर समाज को राज्य के, देश के विकास में भागीदार बनाएंगी।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी में संगठन महासचिव श्याम लाल चौधरी, महासचिव मथुरेश नागदा, कमल चौधरी, मोड़ सिंह सिसोदिया, दिनेश नागदा, कमल वाधवानी, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राव, कामिनी गुर्जर, भगवत सिंह झाला, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सचिव हरि सिंह झाला का भी समाज की तरफ से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्याय शंकर नाथ एवं धन्यवाद समाज की महिला शाखा अध्यक्ष रेखा कुमारी ने दिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.