रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी

( 2999 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 19 14:02

रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी

रैली निकाल दी यातायात नियमों की जानकारी
जयपुर इन्टरनेशनल स्कूल, सीतापुरा के तत्वावधान एवं ग्रामीण आर्थिक सामुदायिक पुन:निर्माण एंव विकास संस्था (रिकॉर्ड) के तत्वावधान में 30वां सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।
विद्यालय के निदेशक अमित सैनी ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थीयों के द्वारा जयपुर इन्टरनेशनल स्कूल से इण्डिया गेट सीतापुरा तक रैली निकाली गई।
रैली को नवीन जैन—मोटर वाहन सब—इन्स्पेक्टर के द्वारा हरी झण्डी देकर रवाना किया गया।
रैली रिको कॉलोनी के मुख्य मार्गो से होती हुई इण्डिया गेट पहुंची। बच्चों के द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से वाहन चालको में सडक सुरक्षा नियमों की अनिवार्यता से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
लखन सिंह खटाना इन्चार्ज थाना सांगानेर ने दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए कहा एवं उन्हे माला पहनाकर एवं चोकलेट देकर समझाया गया।
हेमराज सिंह इन्चार्ज थाना प्रताप नगर ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने सहित सडक सुरक्षा के नियमों की पालना करने करने का आह्वान किया। इस दौरान सत्यनाराण शर्मा—कार्यक्रम समन्वयक,रिकिता कुमावत—कार्यक्रम समन्वयक, गिरिश शर्मा, रामकिशन सैनी सहित अनेक लोग मौजुद रहे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.