भाजपा का जैलभरो महज नोटंकी,

( 2188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 19 11:02

आंदोलन फ्लॉप शॉ,भाजपा मोदी किसान विरोधी-रविन्द्र त्यागी

कोटाकिसान कर्जमाफी को लेकर भाजपा का आंदोलन को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने महज नोटंकी बताया है उन्होंने कहा इनका जैलभरो आंदोलन पूर्णतया विफल बताया है इनके आंदोलन में किसानो ने हिस्सा नही लिया उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा किसानो के साथ धोखा किया है देश व राजस्थान प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते किसानो ने सेकड़ो आत्म हत्याये की है उनकी कर्जमाफी तो दूर उनको फसल का उचित मुआवजा भी नही दिया तथा फसलो नुकसानो में हजारो किसानो ने आत्महत्याएँ की उनको मुआवजा भी नही दिया अब राज जाते ही किसान याद आ रहे है इनकी सरकार सोती रही किसान मर रहे थे। उस समय जैल भरने की याद नही आयी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनते ही 2 दिन में किसानो की कर्ज माफ़ी की घोषणा से भाजपा में घबराहट,बोखलाहट पैदा हो गयी है उन्होंने कहा किसान कर्ज माफ़ी को लेकर गहलोत सरकार जिलेवार कैम्प लगा रही है जिससे उनकी समस्याओ का शीघ्र समाधान हो सके। उन्होंने कहा मोदी,भाजपा किसान विरोधी है। इन्होंने हमेशा किसानो,आमजन के साथ वाधाखिलाफी,जुमलेवाजी की है लोकसभा चुनावो में जनता हिसाब चुकता करेगी।
 
 

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.