भारत की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे राजपक्षे

( 4280 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 19 04:02

भारत की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे राजपक्षे
कोलंबो। श्रीलंका में विपक्ष के नेता महिन्दा राजपक्षे शुक्रवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। उनके कार्यालय ने बताया कि पिछले महीने विपक्ष के नेता बनाए जाने के बाद यह राजपक्षे की पहली विदेश यात्रा होगी। उन्होंने बताया कि राजपक्षे बेंगलुरू में श्रीलंका भारत संबंधों पर एक व्याख्यान देने वाले हैं। पिछले छह महीने में यह राजपक्षे की दूसरी भारत यात्रा होगी। सितम्बर में अपनी यात्रा के दौरान वह नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.