नितेन्द्र वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत

( 4740 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Feb, 19 02:02

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कोटा/सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कोटा में पदस्थापित नितेन्द्र सिंह चौहान को पदोन्नत कर कोटा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर लगाया गया है। आयुक्त एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा 4 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार विभाग के 6 कार्मिकों को पदोन्नत किया गया है।<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/390003B.jpg" style="max-width:600px; padding:5px;" align="right"><br />
उलेखनीय है कि नीतेंद्र चौहान एक परिश्रमिक, ईमानदार, कर्मठ एवम मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। इसी के परिणाम स्वरूप इन्हें 15 अगस्त 2013 को कोटा ज़िला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इनके पिता स्व. मूलसिंह भी कोटा जनसम्पर्क कार्यालय में हरदिल अज़ीज़ वाहन चालक पद पर थे। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद इनकी पोस्टिंग विभाग में की गई। इन्होंने जयपुर मुख्यालय से अपनी सेवा प्रारम्भ की। इन की पदोन्नति से पूरे विभाग में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई दे रहें हैं।
चौहान को पदोन्नत होने पर उपनिदेशक हरिओम सिंह गुर्जर, सहायक लेखाधिकारी देवेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह हाडा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल त्रिवेदी, कम्प्यूटर ऑपरेटर रविराज शर्मा, सत्यनारायण, महावीर शर्मा, रणजीत सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.