एम.बी.ए. के छात्रों का १० लाख के पैकेज पर बायजू में प्लेसमेन्ट

( 6630 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Feb, 19 10:02

एम.बी.ए. के छात्रों का १० लाख के पैकेज पर  बायजू में प्लेसमेन्ट

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के दो छात्रों मुदित शर्मा व सिद्धान्त लखन शर्मा का चयन भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय एडूटेक कम्पनी बायजू में हुआ है। उन्हें दस लाख का पैकेज मिला।

     फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट की डीन. प्रो. महिमा बिडला ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्लेसमेन्ट सेल के सतत प्रयासों से पेसिफिक के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेन्ट भारत की श्रेष्ठ कम्पनियों में होता रहा है एवं इसी क्रम में दो छात्रों का चयन बायजू में हुआ है।

     डा. शंकर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बायजू, विश्व की सबसे बडी एडूटेक कम्पनियों में से एक है एवं इसका एप्प भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय शैक्षिक एप्प है। बायजू के ९ लाख पेड ग्राहक हैं जो एप्प से १.५ करोड डाउनलोड कर चुके है। इसके ग्राहक भारत के १७०० शहरों में फैले हुए हैं। हर माह कम्पनी से ४०,००० नए ग्राहक जुड जाते हैं। ऐसी प्रतिष्ठित कम्पनी में पेसिफिक के एम.बी.ए. के दो छात्रों का चयन एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.