राज्यमंत्री बामनिया का बांसवाड़ा दौरा : (सूजस,बांसवाड़ा)

( 8206 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Feb, 19 04:02

गांवों में हुआ अभिनंदन, जनसंवाद में जानी समस्याएं

राज्यमंत्री बामनिया का बांसवाड़ा दौरा : (सूजस,बांसवाड़ा)

बांसवाड़ा, प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि राज्य सरकार इस अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं के माध्यम से इस अंचल के कायाकल्प के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 
राज्यमंत्री बामनिया शनिवार को जिले के छोटी सरवन क्षेत्र में विभिन्न गांवों में भ्रमण दौरान आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों व आमजन के हित में कई प्रकार के फैसलें लिए हैं जिनका इस क्षेत्र के गरीब काश्तकारों और आमजन को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।  
राज्यमंत्री का किया अभिनंदन:
राज्यमंत्री बामनिया ने आज पंचायत समिति छोटी सरवन की ग्राम पंचायत छायनबाड़ी, जहांपुरा और मकनपुरा का दौरा किया। यहां पर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यमंत्री का पुष्पहार व साफा पहना कर अभिनंदन किया गया।  
जनसंवाद कर जानी समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश:
क्षेत्रीय भ्रमण दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनसे क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके से ही कई प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संबद्ध विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी प्रदान किए गए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.