सांसद जोशी ने किया चित्तौडगढ को गौरवान्वित

( 8169 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Feb, 19 05:02

सांसद जोशी ने किया चित्तौडगढ को गौरवान्वित

चित्तौडगढ संसद के लोकसभा में अपने प्रदर्शन तथा कार्यशैली से चित्तौडगढ का देश में मान बढानें वाले चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को फेम इडियां के द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

सांसद जोशी को विश्व की फैमस मेगजीन फेम इंडिया के द्वारा विश्व प्रसिद्ध रेटिंग ऐजेसीं ऐशिया पोस्ट के साथ मिलकर १६ वीं लोकसभा के सांसदों का वर्ष २०१८ में संसद म प्रभाव, लोकप्रियता, जनता से जुडाव, छवि, कार्यशैली, सामाजिक सहभागिता, सदन में उपस्थिति, बहस में भागिदारी, सदन में प्रश्न, निजी विधेयक, आदि मानकों आधार मानकर किये गये इस सर्वे में चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को पुरे देशभर के श्रेष्ठ २५ सांसदों में स्थान के साथ ’’राजनीतिक शुचिता को समर्पित कर्मठ श्रेणी‘‘ में प्रथम स्थान मिला है।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय वाणिज्य एवं नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ,केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय सुक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, ने चित्तौडगढ संांसद सी.पी.जोशी समेत प्रभावी सांसदों को सम्मानित किया।

चित्तौडगढ संासद को मिले इस सम्मान पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व मंत्री चुन्नी लाल धाकड, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चन्द्रभान सिंह आक्या, ललित ओस्तवाल पुर्व विधायक अशोक नवलखा, सुरेश धाकड, गौतम दक, जिला प्रमुख लीला जाट, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, डेयरी चैयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व युआईटी चैयरमेन सुरेश झंवर, भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, बगदी राम धाकड, जिला उपाध्यक्ष कर्नल सिंह राठौड, ललित शारदा, कन्हैयादास वैष्णव, घीसालाल मेवाडा, किशन अहीर कमलेश पुरोहीत, दौलत पोखरना रणजीत सिंह भाटी, जिला मंत्री अमर सिंह हाडा, बलवन्त ओस्तवाल, शंकर लाल गुर्जर, उषा रांधड, समुद्र सिंह जाट, भुपेन्द्र सिंह बडौली, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अजमेरा, प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, सुर्यपाल सिंह गौड, कार्यालय प्रभारी शेखर शर्मा , प्रचार मंत्री रामनिवास गाजरे ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देशराज गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा व्यास, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर लौहार, अनु.जाति जिलाध्यक्ष रमेश बोरिवाल, अनुजनजाति जिलाध्यक्ष विमला मीणा, असमो जिलाध्यक्ष अशफाक अली , पुर्व जिला महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव, एम.डी.शेख समेत सम्पूर्ण भाजपा के मोर्चो मन्डलों, प्रकोष्ठ विभागों के पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों , प्रधानों, चेयरमेन, जिला परिषद तथा पंस सदस्यों तथा कार्यकर्ताओंं ने खुशी व्यक्त करते हुये सांसद सी.पी.जोशी को बधाई दी तथा इस पुरूस्कार को चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के लिये गौरवान्वित करने वाला बताया।

इससे पुर्व लोकसभा टी.वी. के द्वारा कराये गये सर्वे में भी चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी को पुरे देश में छठा स्थान प्राप्त हुआ था साथ ही पूर्व में फेम इंडिया द्वारा ही सांसद जोशी को कर्मयोद्धा केटेगरी में प्रथम स्थान प्रदान किया था।

सांसद जोशी की यह उपलब्धी पुरे चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र के लिये गौरव का विषय है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.