कोटा शहर में 1 से 4 फरवरी तक चम्बल बायोडायवर्सिटी फेस्टिवल के दौरान किशोर सागर तालाब की पाल फूलों की वादी के रूप में महकेगी।
जिसमें पुष्प प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र होगी। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पुष्प एवं बोनसाई पौधों का अद्भुत संग्रह देखने को मिलेगा। फेस्टिवल का शुभारंभ 1 फरवरी को संभागीय आयुक्त एल.के.सोनी एवं जिला कलक्टर मुक्तानन्द अग्रवाल करेंगे।
इस प्रदर्शनी में प्रतियोगियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पुष्प, वनस्पतियों का प्रदर्शन, बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी, कीचन गार्डन का प्रदर्शन किया जायेगा। फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। जिसमें पुष्प प्रदर्शनी, फ्लावर पेंटिंग, रंगोली का आयोजन होगा। वन विभाग द्वारा कलादीर्घा में वाईल्ड लाइफ की फोटोग्राफी की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। वन्य जीवों की विविधता को देखने के लिए जन्तुआलय एवं शैल्जर में वन भ्रमण भी कराया जायेगा।