क्लब प्रतियोगिताओं में पेसिफिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

( 12014 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 19 06:01

क्लब प्रतियोगिताओं में पेसिफिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पेसिफिक विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को अपनी अभिरूचि अनुसार अपनी विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने एवं विविध लर्निंग क्लब्स के माध्यम से उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से विभिन्न लर्निंग हॉबी क्लब्स प्रतियोगिताओं का आयोजन पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट द्वारा किया गया।

     डीन प्रो. महिमा बिडला ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष विभिन्न लर्निंग क्लब गठित किए जाते है, जिनके माध्यम से विद्यार्थी पढाई के साथ-साथ अपनी रूचि अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं। जिससे उन्हें अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रूचि अनुसार दो लर्निंग क्लब्स में भाग लेना अनिवार्य है। जिससे उनकी रोजगार-योग्यता में अभिवृद्धि हो। उन्हने जानकारी दी कि पेसिफिक द्वारा विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिये आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के परिणामस्वरूप अधिकतम विद्यार्थियों का अच्छी कम्पनियों में सुगमता से प्लेसमेन्ट होने में सफलता मिलती है।

     उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पेसिफक इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट के निदेशक डा. विनोद भदौरिया ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं का आहावन किया कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढचढ कर भाग लें ताकि उनकी हिचक दूर हो और वे जीवन में सफल होने कि दिशा में अग्रसर हो सकें।

     लर्निंग क्लब्स संयोजक डा. शीला दशोरा ने जानकारी दी कि हॉबी क्लब्स गतिविधि के अन्तर्गत  म्युजिक, डिबेट, पेंटिंग एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिनमें पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ टैक्नोलॉजी, पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेन्ट, पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ बिजनेस स्टडीज, पेसिफिक इंस्टीट्युट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट, पेसिफिक पोलिटेक्नीक कॉलेज, पेसिफिक शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय, पेसिफिक डेयरी एवं फूड महाविद्यालय, पेसिफिक फैकल्टी ऑफ योगा तथा पेसिफिक कॉलेज ऑफ सोसल साइंस आदि विभिन्न महाविद्यालयों के १७२ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार है -

डिबेट प्रतियोगिता  - प्रथम - सोमदेव टांक, द्वितीय - मोहम्मद इरफान,

कविता प्रतियोगिता - प्रथम - अपूर्व गौतम, द्वितीय - राकेश कुमार,

पेन्टिंग प्रतियोगिता - प्रथम - दिपेश कुमार दीप एवं नीरज कुमार यादव, द्वितीय - अलकामा बानो अमर एवं                 विनिता अग्रवाल

म्युजिक प्रतियोगिता - (एकल) प्रथम - अपूर्व गौतम द्वितीय - अजय शर्मा

म्युजिक प्रतियोगिता - (ग्रूप) प्रथम - आरूष गुप्ता, आकाश पंडिता, अभिषेक दुबे एवं निखिल सरिया

              द्वितीय - अजय कुमार एवं कुलबीर सिंह

     सभी विजेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.