Bikini Climber गिगि वू की पहाड़ पर ठंड में जमकर मौत

( 15508 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 19 04:01

Bikini Climber गिगि वू की पहाड़ पर ठंड में जमकर मौत

नई दिल्ली  सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। कई बार उनका ये प्रयास जानवेला भी साबित होता है। सेल्फी के इसी शौक ने ताइवान की एक महिला पर्वतारोही की जान ले ली, जिसे बिकनी क्लाइंबर (Bikini Climber) के नाम से जाना जाता था। वह बिकनी पहनकर ऊंचे पहाड़ों की चोटियों से सेल्फी ले सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। दुनिया भर में उनके काफी फॉलोअर्स हैं। इसलिए उन्हें सेल्फी क्वीन भी कहा जाता है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक ताइवान की 36 वर्षीय इस महिला का नाम गिगि वू है। ये पर्वतारोही केवल बिकनी पहनकर ही पहाड़ों पर ट्रैकिंग करती थी। बर्ष से ठकी चोटियों पर बिकनी पहने हुए इसकी बहुत सी फोटो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अब ठंड की वजह से ही इनकी मौत भी हो गई है।

बताया जा रहा है कि गिगि वू, सेंट्रल ताइवान के युशान माउंटेन पर चढ़ने वक्त 65 फीट गहरी खाईं में गिर गई थीं, जिसके बाद वह घायल हो गई थीं। उनके पैरों में चोट लगने की वजह से वह हिल भी नहीं पा रहीं थीं। 19 जनवरी को उन्होंने सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपने एक दोस्त को हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने दोस्त को बताया था कि वह युशान नेशनल पार्क के पास पहाड़ से गिर गई हैं और उन्हें काफी चोट लगी है। इसके बाद उनकी तलाश में दो दिन तक हेलिकॉप्टर ने उस एरिया में चक्कर काटा, लेकिन मौसम बहुत ज्यादा खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर नीचे ही नहीं उतरा सका। 

दूसरे दिन, 21 जनवरी को बचाव दल उन तक पहुंच सका। तब तक गिगि वू को खाई में गिरे 30 घंटे से ज्यादा हो चुका था। बचाव दल जब गिगि वू के पास पहुंचा तो वह बर्फ में जमी हुई थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत बेहद ठंड में हाइपोथर्मिया होने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि गिगि वू ने ने 11 जनवरी को अपनी ये यात्रा शुरू की थी, जो उनके लिए अंतिम यात्रा बन गई। वह इस यात्रा पर अकेली थीं।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.