तालिबान ने सैन्य अड्डे और पुलिस केन्द्र पर हमला किया

( 6163 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 19 05:01

तालिबान ने सैन्य अड्डे और पुलिस केन्द्र पर हमला किया

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर समन्वित तालिबान हमले में सोमवार की सुबह कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गये। प्रांतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

क्षेत्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सलेम असगरखेल ने बताया कि मेदान वर्दक प्रांत में हुए हमले में मारे गये लोग सैन्यकर्मी थे। कुछ घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को राजधानी काबुल लाया गया है। 

गृह मंत्रालय के उपप्रवक्ता नसरत राहिमी ने बताया कि एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने पहले सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और इसके बाद आतंकवादियों ने अफगान बलों पर गोलीबारी की। अफगानिस्तानी सैनिकों ने दो तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया।तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मीडिया को बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.