ग्रामीण महिलाएं सखी समूहों से आत्मनिर्भर हो दे रही अपने सपनों को उडान

( 15886 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 19 11:01

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सखी संगम फेडरेषन का गठन एवं षपथग्रहण

ग्रामीण महिलाएं सखी समूहों से आत्मनिर्भर हो दे रही अपने सपनों को उडान

चित्तौडगढ । महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रम सखी के तहत् पुठोली गांव में सखी संगम फेडरेषन का गठन एवं कार्यकारिणी का षपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेषन हेड पंकज षर्मा ने कहा कि महिला षक्ति समाज का मुख्य आधार है जो परिवार, समाज और देष के सषक्तिकरण की धुरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में ममता, क्षमता और त्याग की षक्ति होती है जो कि सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी का रूप है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि वे समूह से जुड कर बचत करते हुए एवं आत्मनिर्भर बनकर परिवार के अच्छे लालन पालन के लिए संबल बने।               

 

हिन्दुस्तान जिंक व म्ंाजरी फाउण्डेषन द्वारा सखी परियोजना का कि्रयान्वयन चंदरिया लेड जिंक स्मेल्टर की  परिधि के ४८ गांवों में किया जा रहा है। महिलाओं को सषक्त करने की कडी में महिलाओं द्वारा सखी संगम फेडरेषन का गठन किया गया। सखी संगम फेडरेषन की अध्यक्ष अंजू सालवी, सचिव नियाकत बानो एवं कोषाध्यक्ष भगवन कंवर चुने गये। कार्यक्रम में फेडरेशन के इन पदाधिकारियों को पद का शपथ दिलायी गयी।

म्ंाजरी फाउण्डेशन के कार्यक्रम निदेषक नरेष नैन ने बताया कि फेडरेशन का उद्धेश्य ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह में सदस्यों के बीच में एकजुटता की भावना को बढाना, अधिक सामुहिक कार्यवाही के लिए एक मंच प्रदान करना, सूचना का तेजी से प्रसार करने में सक्षम बनाना है। सखी संगम फेडरेशन मे ३०० समुह की ३५०० महिलाएं जुडी हुई है।

अतिथियो द्वारा पदाधिकारियों एवं महिलाओ को १ लाख राशि का चेक दिया गया। कार्यक्रम मे पुठोली के राधेष्याम वैश्णव, गोपाल वैश्णव, म्ंाजरी फाउण्डेशन के प्रभु सालवी, देबुजा चौधरी एवं हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया से पायरो यूनिट हेड कमोद सिंह, सीएसआर हेड विषाल अग्रवाल, षिव भगवान उपस्थत रह। कार्यक्रम मे ३०० से अधिक महिलाओं का भागीदारी रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.