झारखंड को हराकर हाकी अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता

( 5459 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 19 04:01

 झारखंड को हराकर हाकी अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता

पुणे। हरियाणा ने रविवार को यहां झारखंड को 3-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हाकी प्रतियोगिता में अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता। इससे पहले पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

हरियाणा ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली थी। उसकी तरफ से महिमा चौधरी, अमनदीप कौर और अमरिंदर कौर ने गोल किये। कांस्य पदक के लिये खेले गये मैच में पंजाब ने काजल के दो गोल की मदद से जीत दर्ज की। ओडिशा की तरफ से एकमात्र गोल रोजिता कुजुरू ने किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.