विज्ञान शिक्षक प्रकोश्ठ की मासिक बैठक अयोजित

( 13415 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jan, 19 03:01

विज्ञान शिक्षक प्रकोश्ठ की मासिक बैठक अयोजित

उदयपुर। विज्ञान शिक्षक प्रकोश्ठ की मासिक बैठक आज अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ. एल एल धाकड ने की। जिसमें नवीन सदस्यों को समिति एवं प्रकोश्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

 समिति के अध्यक्ष डॉ. एल एल धाकड ने अपने स्वागत उद्बोधन में विज्ञान समिति के उद्देश्य, कार्यक्षेत्र, कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. महीप भटनागर ने जीव विज्ञान की शाखा जैनेटिक्स से क्रोमोसोम, क्रोमेटिन, क्रोमेटिड व जीनोम के अंतर को स्पश्ट किया। सदस्यों को स्टेमसॅल के संबंध में नवीनतम जानकारी दी। डॉ. प्राची भटनागर ने खाद्य एवं पोशण से संबंधित संशयात्मक बिंदुओं को स्पश्ट किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षकों के लिये वन्य जीवों पर आधारित शब्दजाल को हल करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने विज्ञान समिति से जुडने पर प्रसन्नता व्यक्त की और नये सदस्यों को जोडने के प्रति रुचि दिखाई।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर, महासचिव श्री प्रकाश तातेड व डॉ. प्राची भटनागर संयुक्त सचिव का मार्गदर्शन मिला। विज्ञान शिक्षकों महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल से मंसा सप्रा, साधना दोशी, कमला चौधरी, आंचल सक्सेना एवं  महाराणा मेवाड विद्या मंदिर से दीपा सिंह, मीरा जैन, भावना कुमावत, योग्यवती टांक की बैठक में मौजूदगी रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.