दुल्हन बनीं 'देसी क्वीन' सपना चौधरी, प्रियंका-दीपिका को दी मात

( 5630 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 19 04:01

दुल्हन बनीं 'देसी क्वीन' सपना चौधरी, प्रियंका-दीपिका को दी मात

नई दिल्ली । अपने बोल्ड डांस और गाने के लिए मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने नए-नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सपना मॉडर्न लुक में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं। मॉर्डन लुक में कहर ढहाने के बाद अब सपना का ब्राइडल लुक चर्चा में है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में सपना चौधरी ने मरून लहंगा पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बेहद ही खूबसूरत हैवी ज्वैलरी पहनी है। उनके इस अवतार को देखकर फैंस को लग रहा है कि कहीं उन्होंने शादी तो नहीं कर ली। सपना के फैंस उन्हें न सिर्फ बधाई दे रहे हैं, बल्कि यह भी पूछ रहे हैं कब शादी की और दुल्हे का क्या नाम है? सपना इस तरह के लुक में पहली बार दिखी हैं। दुल्हन के गेटअप में सपना चौधरी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.