10 साल में बिपाशा बसु की हॉटनेस में नहीं आई कोई कमी

( 11295 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 19 03:01

10 साल में बिपाशा बसु की हॉटनेस में नहीं आई कोई कमी

बिपाशा बसु से ने जब से शादी की है तब से बॉलीवुड से दूरियां बना रखी हैं। बिपाशा की आखिरी फिल्म थी 'अलोन' जिसमें वो करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म के सेट पर ही बिपाशा को करण से प्यार हो गया और बिपाशा ने करण के साथ शादी कर ली। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में 2002 में फिल्म 'राज' से धमाके दार एंट्री की थी। इस फिल्म ने बिपाशा को रातों रात स्टार बना दिया था। बिपाशा की फिल्म राज बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। उस समय ये पहली फिल्म थी जिसमें इस तरह के बॉल्ड सीन थें। फिल्म में डीनू मोरिया के साथ बिपाशा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। बिपाशा बसु के बॉलीवुड में लगभग 17 साल कंप्लीट हो गये हैं।

बिपाशा ने आपने बॉलीवुड सफर को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीर शेयर की हैं एक तस्वीर 2008 की हैं और दूसरी 2018 की। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता हैं कि वक्त के साथ बिपाशा कितनी बदल गई हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.