प्रिया वारियर की ‘श्रीदेवी’ पर भड़के बोनी कपूर

( 8185 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 19 03:01

प्रिया वारियर की ‘श्रीदेवी’ पर भड़के बोनी कपूर

मुंबई। पिछले साल हुई श्रीदेवी के निधन ने सारी दुनिया को सकते में डाल दिया था। उनका परिवार अब तक उस सदमे से उबर नहीं पाया है लेकिन अब श्रीदेवी के पति ने फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ के निर्माता को लीगल नोटिस भेज दी है, जिसमें ये आरोप लगाया गया है कि फिल्म में श्रीदेवी के निधन से जुड़े घटनाक्रम को दिखाया जाने वाला है।

आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर ने मुंबई आ कर अपनी फिल्म श्रीदेवी बंगलो का टीज़र जारी किया। फिल्म में वह श्रीदेवी नाम की एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। यह प्रिया की पहली हिंदी फिल्म होगी। फिल्म के टीज़र में हीरोइन जश्न मना रही है, ड्रिंक कर रही है और बाद में एक बाथटब में उनके डूबने के और सिर्फ पाँव दिखने के सीन दिखाए गए हैं। लोग इस तरह से श्रीदेवी का 'मज़ाक' बनाने जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के हुए हैं l 

याद हो कि श्रीदेवी का निधन दुबई के होटल में हुआ था। बताया गया था कि उन्होंने ड्रिंक की हुई थी। और बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी के निधन के घटनाक्रम से मिलते जुलते हालात देखने के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी बंगलो के निर्माता को क़ानून नोटिस भेज दिया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.