चार बार विधायक रहे सीपी जोशी,बनेगे स्पीकर

( 9086 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 19 15:01

चार बार विधायक रहे सीपी जोशी,बनेगे स्पीकर
जपुर. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए कांग्रेस नेता सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। महेश जोशी मुख्य सचेतक और महेंद्र चौधरी को उप मुख्य सचेतक बनाए गए हैं। राहुल गांधी के आदेश के बाद ही तीनों का नाम फाइनल किया गया। 15वीं विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर गुलाबचंद कटारिया नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। सोमवार को राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में कटारिया को विधानसभा के सदस्य पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कटारिया को प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को मंजूरी भी दी।
 
चार बार विधायक रहे हैं सीपी जोशी
 
सीपी जोशी नाथद्वारा से 4 बार विधायक बन चुके हैं। इसके साथ ही मनमोहन सरकार में केंद्र मंत्री भी रह चुके हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रहे।
2008 विधानसभा चुनाव में जोशी सिर्फ 1 वोट से हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर मनमोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इस दौरान वे पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग और रेल मंत्रालय के मंत्री रहे।
यूपीए सरकार जाने के बाद उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बंगाल, बिहार एवं असम का प्रभारी बनाया गया। एक समय ऐसा आया जब कांग्रेस ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार जोशी को दे दिया। बिहार में महा गठबंधन जीता। लेकिन, बाद में लगातार पार्टी पूर्वोत्तर राज्यों में हारती गई।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.