डीजे सुकेतु के साथ उदयपुर पहुँची ब्लेंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स

( 8536 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 19 05:01

डीजे सुकेतु के साथ उदयपुर पहुँची ब्लेंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स

उदयपुर। ब्लडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स स्टाइल पार्टीज झीलों के शहर में पहुँची, भारत के शीर्ष डीजे सुकेतु ने उदयपुर के होटल जुत्सा सज्जनगढ में अपने नए संगीत से प्रशंसकों को खूब लुभाया। कमर्शियल पॉप के साथ बॉलिवुड के मिश्रण से डीजे सुकेतु ने अपने करिश्मा संगीत और ऊर्जा के साथ एक जादुई माहौल बनाया, जिसने प्रशसंकों को इतना मंत्रमुग्ध किया कि वे और अधिक की मांग कर रहे थे। इस शाम ने असाधारण अवधारणा ‘प्राइड‘ के जरिये स्वयं का और व्यक्ति का जश्न मनाया।

परनोड रिकार्ड इंडिया के सहायक उपाध्यक्ष राजा बनर्जी ने कहा कि आज के उपभोक्ताओं के लिए, उनकी एक अनूठी शैली है और उसी को व्यक्त करना जरूरी है। यह प्रत्यक व्यक्ति की क्षमता है कि वह अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और प्रमाणिकता के लिए प्रयास करे, जो रूढियों को तोडता है। ब्लेंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स स्टाइल पार्टीज संगीत और शैली के इलेक्ट्रिक मिश्रण के जरिये इसे जीवंत करता है। यह उपभोक्ताओं को निरंतर पहले न देखा गया और रोमाचंक अनुभव प्रदान करता है।

डीजे सुकेतु ने कहा कि संगीत के पीछे एक प्रेरणा है, इसके जरिये मैं युवाओं के बीच यह बात पहुंचाता हूं कि संगीत की शक्ति हमें जोडना, साझा करना और सबसे महत्घ्वपूर्ण, जीवन का आनंद लेना और कृतज्ञता से भरपूर बनना सिखाती है। मेरा संगीत सदाबहार बॉलिवुड शैलियों की समझ से आता है और इसें नए युग के संगीत/टेक्नोलॉजी के साथ मिश्रित किया जाता है। मेरा मिश्रण बहुत जैविक है और संगीत मेरे लिए सबकुछ है। ब्लडर्स प्राइड मैजिकल नाइट्स स्टाइल पार्टीज के साथ मैं अपने स्टाइल स्क्वायड की तलाश करूंगा- संगीत प्रेमी, जो शहर के उबर स्टाइलिश लोग हैं और अपने जुनून का जश्न गर्व के साथ मनाना पसंद करते हैं।


साभार : tuktak bhanawat


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.