हिमपात से पर्यटक गदगद, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप

( 7764 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 19 04:01

हिमपात से पर्यटक गदगद, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप

 नई दिल्ली। उत्तराखंड और हिमाचल समेत उत्तर भारत के सभी पहाड़ी इलाकों में रविवार को भीषण बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, शिमला में हुई बर्फबारी के बाद पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया है। इससे पर्यटकों में खुशी की लहर है। इसके अलावा कई इलाकों में दो से तीन फुट बर्फ पड़ी है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से शुरू हुई बर्फबारी ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात जमकर हिमपात हुआ। इससे ऊपरी हिमाचल में 100 से अधिक यातायात रूट बाधित हो गए हैं। शिमला में भी सीजन के दूसरे हिमपात से पर्यटक गदगद हो गए। वहीं, जिले के नारकंडा, कुफरी और खड़ापत्थर में भारी हिमपात के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। वहीं, मनाली में लगभग एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई। इससे रोहतांग दर्रा बंद हो गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.