दुनिया की इन पांच महंगी चीजों के मालिक हैं मुकेश अंबानी

( 9765 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 19 03:01

दुनिया की इन पांच महंगी चीजों के मालिक हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली  रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी न सिर्फ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं बल्कि वो एशिया की अमीर शख्सियतों में शुमार हैं। करीब 43.2 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अंबानी बीते वर्ष फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट में लगातार 11वें वर्ष नंबर वन पर काबिज रहे थे। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि वर्ष 2018 में उनकी नेटवर्थ में 3.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ जो कि करीब 21,754 करोड़ रुपये के बराबर है।

बीते वर्ष मुकेश अंबानी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्सियत बन गए थे। दिसंबर 2018 में अंबानी की नेटवर्थ 43.2 बिलियन डॉलर रही थी। जानिए मुकेश अंबानी किन पांच महंगी चीजों का मालिकाना हक रखते हैं।

एंटीलिया: करीब 2 बिलियन डॉलर की लागत से बनी यह 27 मंजिला इमारत मुकेश अंबानी का आवास है और यह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी आवासीय संपत्ति है। बकिंघम पैलेस से बाद इसका नंबर आता है। यह (एंटीलिया) दुनिया की सबसे महंगी निजी आवासीय संपत्ति है।

इस घर में करीब 600 लोगों का स्टॉफ काम करता है जो कि घर का 24 घंटे ख्याल रखते हैं। इस घर में हेल्थ स्पा, एक सैलून, एक बॉलरुम, 3 स्वीमिंग पूल, योगा एवं डांस स्टूडियो। इस इमारत की शुरुआती 6 मंजिलें पार्किंग के लिए बनाई गई हैं। इस घर में एक प्राइवेट थियेटर और स्नो रुम भी है।

एयरबस 319 जेट: मुकेश अंबानी एयरबस 319 कारपोरेट जेट का मालिकाना हक रखते हैं। यह विमान 25 यात्रियों के ले जाने में सक्षम है। इस प्लेन में एक बड़ा एंटरटेन्मेंट केबिन, लग्जरी स्काई बार और फैन्सी डाइनिंग एरिया है। इसकी अनुमानित लागत 100 मिलियन डॉलर है।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.