मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

( 5763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jan, 19 03:01

मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर जल्द ही आपको बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसी सुपरस्टार भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद आज एक सफल स्टार है  प्रियंका चोपड़ा तो हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। अब मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड का सफर कैसा होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

लेकिन उससे पहले में आपको  मानुषी छिल्लर से जुड़ी सारी खबर तो बता दूं तो खबर ये है कि  मानुषी छिल्लर को  डायरेक्टर फराह खान लॉंच करने वाली हैं। इससे पहले फराह खान ने दीपिका पादुकोण को भी फिल्म ओम शांति ओम से लांच किया था जो आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

मानुषी छिल्लर और फराह खान के बीच फिल्म को लेकर काफी दिनों से बात चल रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फराह खान ने स्क्रिप्ट भी मानुषी छिल्लर को समझा दी है जिस पर मानुषी छिल्लर ने काम करना भी शुरू कर दिया हैं। इसी फिल्म के चक्कर में मानुषी छिल्लर इस समय गोवा में है और पूरी प्लानिंग कर रही है कि वो किस तरह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.