लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारो के पैनल .....

( 6143 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jan, 19 10:01

लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारो के पैनल .....

उदयपुर।*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले के शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वाधान में लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारो के पैनल तैयार करने हेतु राजस्थान महिला विघालय में जिला प्रभारी शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को जिला प्रभारी शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया।

यादव ने कहा की वर्तमान काग्रेस सरकार ने किसान ऋणमाफी सहित कई निर्णय से जनता को राहत मिली है। और राजसथान में सुशासन के लिये अग्रसर हैं।

डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा की कांग्रेस के प्रत्यक्षो को जीताने का संकल्प ले। शहर जिला अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, देहात जिला अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक मांगीलाल गरासीया, ख्यालीलाल सुहालक ने अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक में हिरालाल दरांगी, सज्जन कटारा, बसन्तीदेवी मीणा, त्रिलोक पूर्बिया ने भी कार्यकताओं को सम्बोधित किया।

बैठक में प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौंड, पुरण मेनारीया, निलीमा सुखाडिया, डॉ. मधुसुधन शर्मा, के.के शर्मा, पूर्व पार्षद मो.अयुब, नजमा मेवा फरोश, मोहसीन खान, सुरेश श्रीमाली, खुबीलाल मेनारीया, राजीव सुहालका, सुरेश सुथार, अरूण टांक, महिला कांग्रेस की चन्दा सुहालका, शान्ता प्रिन्स सहित शहर एवं देहात के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.