विवेकानन्द शल्य चिकित्सा शिविर 

( 2602 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jan, 19 03:01

विवेकानन्द शल्य चिकित्सा शिविर 

उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान के बडी ग्राम स्थित डिडवानिया  पोलियो हॉस्पीटल में शनिवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती पर दिव्यांगों के  निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न  राज्यों के पूर्व पोलियोग्रस्त २७ बच्चों व किशोर -किशोरियों के निशुल्क ऑपरेशन संपन्न हुए। संस्थापक कैलाश मानव ने बताया कि ये बच्चें राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ,पंजाब, कर्नाटका, महाराष्ट्र व दिल्ली के थे। इसके साथ ही ८ उन बच्चों के प्लास्टर काटे गए जिनके ३ अथवा ६ माह पूर्व ऑपरेशन हो चुके थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.