शिक्षा में साहित्य एवं नैतिकता का स्थान विषयक पर होगा व्याख्यान

( 3686 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jan, 19 05:01

शिक्षा में साहित्य एवं नैतिकता का स्थान विषयक पर होगा व्याख्यान

उदयपुर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय का ३२ वां स्थापना दिवस आगामी १२ जनवरी शनिवार को प्रातः ११ बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह केन्द्रीय स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. योगानन्द शास्त्री, केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के संस्थापक कुलपति प्रो. मूलचंद शर्मा होगे जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति एच.सी. पारीख होगे। समारोह में  ’’ शिक्षा में साहित्य एवं नैतिकता का स्थान‘‘ विषयक पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जायेगा। समारोह में विद्यापाीठ के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता शामिल होगे। ज्ञातव्य कि १२ जनवरी, १९८७ को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विद्यापीठ को डिम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया था। 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.