यूएस-2 विमान की खरीद को लेकर भारत और जापान में बातचीत जारी

( 7686 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jan, 19 04:01

यूएस-2 विमान की खरीद को लेकर भारत और जापान में बातचीत जारी

नयी दिल्ली। भारत के यूएस -2 विमान खरीदने पर जापान के साथ बातचीत चल रही है। जापान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यूएस-2 विमान जमीन और पानी, दोनों स्थानों से परिचालित हो सकते हैं।

जापान के विदेश मंत्रालय में सहायक प्रेस सचिव नात्सुको सकाता ने यह भी कहा कि जापान को उम्मीद है कि भारत और जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच प्रस्तावित '2+2' वार्ता 2019 में जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी।

सकाता ने कहा कि यूएस-2 विमान को लेकर वार्ता ‘‘अब भी चल रही’’ है। भारत जापान से 12 शिनमायवा यूएस-2 विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.