दिल्ली का जूडो में दबदबा

( 4749 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jan, 19 04:01

 दिल्ली का जूडो में दबदबा

पुणे। दिल्ली के जुडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पहले दिन गुरुवार को यहां दांव पर लगे छह में से तीन स्वर्ण पदक जीते। दिल्ली ने कुल छह पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में तीन अन्य स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात ने जीते। हरियाणा ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित चार पदक हासिल किये।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.