दीपिका खुद बता रही हैं 2018 का फ़्लैश बैक

( 8995 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jan, 19 04:01

दीपिका खुद बता रही हैं 2018 का फ़्लैश बैक

मुंबई। साल 2018 बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए बेहद ख़ास था। भले ही इस साल उनकी एक ही फ़िल्म रिलीज़ हुई, जो पोस्टपोन होते होते साल 2018 तक पहुंची थी। साल की शुरुआत में उनकी फ़िल्म ने तहलका मचाया तो साल ख़त्म होते होते उन्होंने अभिनेता और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी कर सुर्खियां बटोरीं। लेकिन, इसके अलावा भी साल 2018 ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर लाइव आईं दीपिका ने बीते साल के कुछ हाइलाइट्स के बारे में बात की और बताया कि वो साल उनके लिए इतना स्पेशल क्यों रहा। दीपिका ने सबसे पहले बात की संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावत' की जिसके साथ जुड़ी कंट्रोवर्सी ने उसे साल 2017 से 2018 तक पोस्टपों किया था। दीपिका ने कहा 2018 काफी मैजिकल रहा, 'पद्मावत' रिलीज़ हुई और मेरे किरदार को भी लोगों ने बहुत पसंद किया।

दीपिका ने आगे कहा कि यह साल मैंने खुद के साथ भी काफी समय बीताया। खुद के बारे में सोचा, अपने आपको पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की और बहुत ट्रेवलिंग की, यह सबकुछ मैंने कई सालों से नहीं किया था। मैंने 16 - 17 की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था इसलिए ये सब करना मेरे लिए बहुत ज़रूरी था। इसके अलावा, शादी हुई (मुस्कुराते हुए)! हां, यह साल बहुत ही कमाल का था। यही नहीं इस साल बहुत सारे माइलस्टोन्स भी थे जैसे, Cannes Film Festival जहाँ मैंने बहुत कुछ सीखा और बहुत कुछ नया किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.