हकलाते- हकलाते बने सुपरस्टार

( 3444 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jan, 19 04:01

 हकलाते- हकलाते बने सुपरस्टार

ऋतिक रोशन इंडिया के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक हैं। ऋतिक रोशन अपनी पर्सनालिटी, एक्टिंग और डांस के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में जाने- जाते हैं। आज ऋतिक रोशन अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। ऐसे में आज ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी ऐसी बातें बता रहे है जो शायद ही आपको मालूम हो।

ऋतिक रोशन को घर में प्यार से डूग्गू कहा जाता है। इसके साथ- साथ ऋतिक का असली नाम ऋतिक रोशन नहीं बल्कि ऋतिक राकेश नागरा है।

छह साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने अपने नाना की फिल्म 'आशा' के लिए डांस परफॉमेंस दिया, जिसके लिए ऋतिक रोशन को सौ रुपये मिले थे। इस सौ रुपये से ऋतिक रोशन ने 10 छोटी- छोटी कार खरीदी थी क्योंकि ऋतिक रोशन बचपन में कार के बेहद शौकीन थे। 

अक्सर ऋतिक रोशन की पर्सनालिटी को लेकर कई बातें कहीं जाती है। ऐसे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री का कहना है कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड जगत के लिए नहीं बल्कि हॉलीवुड जगत के लिए बनें है। तो  क्या आपको पता है कि ऋतिक रोशन हॉलीवुड में किस एक्टर की तरह दिखते है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.