गुरुजनों को दी भावभीनी विदाई

( 8204 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Dec, 18 04:12

गुरुजनों को दी भावभीनी विदाई आदर्श ग्राम पंचायत जाम्भाजी का मंदिर धोरीमना के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जांभोजी का मंदिर से श्री लोकेंद्रसिंह सोलंकी (वरिष्ठ) अध्यापक विज्ञान एवं श्री भाकराराम जांगू वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक को विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण जनों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस समारोह में श्री आसूराम विश्नोई (प्रधानाचार्य) श्री विनोद कुमार प्रधानाचार्य तेज सिंह चौहान एवं समस्त पीईईओ क्षेत्र जांभोजी का मंदिर एवं खारी गांव के कर्मचारियों ने भाग लिया। गमगीन माहौल में विदा हो रहे शिक्षकों ने बच्चों को पूरी मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढने की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्य श्री आसू राम विश्नोई ने विदा हो रहे शिक्षकों के विद्यालय को जो अमूल्य योगदान दिया उसे आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही साथ ग्रामीणों के संयोग से बनी स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण भी किया। बच्चों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था विद्यालय परिवार की ओर से की गई। मंच का संचालन व्याख्याता श्री गौतमचंद शर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.