नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

( 17813 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Dec, 18 04:12

नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ-मुरादाबाद रेलखण्ड के काठघर स्टेशन पर इलेक्ट्राॅनिक इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण नॉन इण्टर ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंफ अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाऐं निम्नानुसार प्रभावित होगी ः-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी सं. २५०१४, रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस, दिनांक १५.१२.१८ को रद्द।
गाडी सं. २५०१३, जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस, दिनांक १८.१२.१८ को रद्द।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐं
गाडी संख्या २५०१३, मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस जो दिनांक १६.१२.१८ को मुरादाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मुरादाबाद-रामपुर-रामनगर होकर संचालित की जायेगी।
रिशड्यूल रेलसेवाएं

गाडी संख्या १५९१०, लालगढ-डिब्रूगढ एक्सप्रेस जो दिनांक १४.१२.१८ को लालगढ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से ०४ घण्टे देरी प्रस्थान करेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या १४७११, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १५.१२.१८ को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला कैन्ट स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४७१२, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १५.१२.१८ को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला कैन्ट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या २४८८७, हरिद्वार-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १५.१२.१८ को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला कैन्ट स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या २४८८८, बाडमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १४.१२.१८ को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४७१७, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १४.१२.१८ को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४७१८, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १५.१२.१८ को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.