500 भारतीय मछुआरे पाक, श्रीलंका की जेलों में

( 2694 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 18 08:12

500 भारतीय मछुआरे पाक, श्रीलंका की जेलों में नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान व श्रीलंका की विभिन्न जेलों में कुल 500 भारतीय मछुआरे बंद हैं। लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, पाकिस्तान की जेलों में 482 मछुआरे जबकि श्रीलंका की जेलों में 18 मछुआरे बंद हैं। वी.के.सिंह के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे में 1,050 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं हैं, जबकि श्रीलंका के पास 10 नौकाएं हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने सिर्फ 391 मछुआरों की हिरासत की बात स्वीकार की है, लेकिन किसी भी भारतीय नौका की बात नहीं स्वीकार की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.