सबसे अच्छा दोस्त बताया विराट ने अनुष्का को

( 2653 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Dec, 18 08:12

सबसे अच्छा दोस्त बताया विराट ने अनुष्का को मुंबई । शादी का एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय क्रि केट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की सलागिरह की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपना ‘‘सबसे अच्छा दोस्त, हमसफर बताया।’ विराट ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, यकीन नहीं होता एक साल बीत गया। ऐसा लग रहा है जैसे कल की बात हो, समय बहुत तेजी से भागता है। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, हमसफर को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। अनुष्का ने अपनी शादी का वीडियो साझा किया, जिसमें कोहली, अनुष्का को अपनी पत्नी कहते दिख रहे हैं। ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’ की अभिनेत्री ने वीडियो के साथ लिखा, यह स्वर्ग है, जब आपको समय बीतने का अहसास नहीं होता।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.