लल थनहवला मिजोरम के 5 बार मुख्यमंत्री रहे

( 3362 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Dec, 18 05:12

लल थनहवला मिजोरम के 5 बार मुख्यमंत्री रहे आइजोल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मिजोरम में पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके लल थनहवला इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरना चाहते थे, लेकिन चुनाव लड़ने की स्थिति में उन्होंने विधानसभा में फिर प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए दो सीटों से पर्चा भरा, दोनों ही सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अपने चार दशक से लंबे सियासी सफर में कांग्रेसी रहे लल थनहवला ने दिसंबर 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से कहा था कि वह 2018 में चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि वह तब 80 साल के हो जाएंगे। लेकिन मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भाजपा से मिलने वाली चुनौती को देखते हुए वह रिकॉर्ड 10वीं बार विधानसभा पहुंचने के सपने के साथ गृह क्षेत्र सिरेछिप और चम्फाई दक्षिण से चुनाव मैदान में उतरे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.