शहर का प्रथम डिजायनर ओलम्पियाड 11 जनवरी को

( 3642 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 18 14:12

शहर का प्रथम डिजायनर ओलम्पियाड 11 जनवरी को
उदयपुर। वीसीडी कॉलेज ऑफ डिजायनिंग द्वारा आगामी 11 जनवरी को चित्र्कूटनगर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित किया जायेगा। जिसका पोस्टर विमोचन आज किया गया।
कॉलेज की निदेशक सुलभा मेहता ने बताया कि ओलम्पियाड में 50 लाख तक की स्कोलरशीप दी जायेगी। जिसमें कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी एवं अन्य कॉलेज के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। विजेता को 21 हजार नगद एवं सर्टिफिकेट,द्वितीय को 11 हजार नगद प्रत्येक केटेगरी में प्रदान किये जायेंगे। आज आयोजन से संबंधित पोस्टर का विमोचन ए.एन.माथुर एवं मुकेश माधवानी ने किया गया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.