यात्रा सुविधा देने वाली कंपनियों की सरकार ने कसी नकेल

( 3624 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 18 09:12

यात्रा सुविधा देने वाली कंपनियों की सरकार ने कसी नकेल ऑनलाइन यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने वाली एयर बीएनबी, मेकमायट्रिप, यात्रा और ओयो जैसी कंपनियों को अब सेवाओं के संचालन के लिए पर्यटन मंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी। पहली बार मंत्रालय ने एक दिशा-निर्देश तैयार किया है। इसके अनुसार अब वह ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाताओं को मंजूरी देगा और उनका वर्गीकरण करेगा। इन कंपनियों की सेवाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ यह पहल की गयी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.