मीका सिंह को किया रिहा

( 2543 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 18 09:12

मीका सिंह  को किया रिहा दुबई । ब्राजील की एक किशोरवय मॉडल को कथित रूप से ‘‘अश्लील तस्वीरें’ भेजने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किए गए गायक मीका सिंह को रिहा कर दिया गया है।संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने गल्फ न्यूज को बताया कि अबू धाबी के भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद गायक को बृहस्पतिवार रात को रिहा किया गया। सूरी ने कहा कि मीका सिंह के बाद में अदालत में पेश होने की उम्मीद है। उन्हें दुबई में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उन्हें अबू धाबी ले गई क्योंकि शिकायतकर्ता के पास अबू धाबी आवास वीजा था। सूत्रों के अनुसार 17 साल की ब्राजीलियाई मॉडल ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने की कथित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गायक को गिरफ्तार किया गया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.