मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी

( 3775 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 18 05:12

मंच पर बेहोश होकर गिरे  नितिन गडकरी मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। राहुरी में कृषि विविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान के दौरान यह घटना हुई। भाजपा के 61 वर्षीय नेता ने इसकी वजह दीक्षांत समारोह के परिधान (गाउन या चोगा) पहने होने की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना बताया। गडकरी ने कहा, कार्यक्रम के दौरान मुझे घुटन महसूस हुई। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल चारों ओर से बंद था जिसके कारण हवा के आने जाने की जगह उसमें नहीं थी। मैंने दीक्षांत समारोह का परिधान पहन रखा था, इसलिए ऑक्सीजन कम मिल पा रही थी। यही वजह है कि मैं बेहोश होकर गिर पड़ा। मेरी सेहत ठीक है, मुझे रक्तचाप या रक्त शर्करा संबंधी कोई दिक्कत (अब) नहीं है। इससे पहले उन्होंने इसकी वजह शरीर में शर्करा का स्तर कम होना बताया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.