बून्दी जिले में औसत मतदान 75.45 प्रतिशत

( 4596 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 18 04:12

बून्दी जिले में औसत मतदान 75.45 प्रतिशत बून्दी । जिले के समस्त तीन विधानसभा क्षेत्रो मे शुक्रवार को औसत मतदान 75.45 प्रतिशत हुआ। जिले के सभी 900 मतदान केन्द्रो पर सुबह 8 बजे मतदान आंरभ हो गया था। सभी मतदान केन्द्रो पर वास्तविक मतदान से पहले बनावटी मतदान (मॉक पोल) करवाया गया।
नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक जिले के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में 79.76 प्रतिशत, केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 71.18 प्रतिशत तथा बून्दी विधानसभा क्षेत्र में 75.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.