पर्यवेक्षकों ने जिले की विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

( 3884 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Dec, 18 04:12

पर्यवेक्षकों ने जिले की विधानसभा क्षेत्रों में  मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण चित्तौडगढ । विधानसभा आम चुनाव-२०१८ के तहत नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका के सभा भवन में स्थापित आदर्श मतदान केन्द्र तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक कपासन में स्थापित महिला मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
सामान्य पर्यवेक्षक कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बडीसादडी विधानसभा क्षेत्र के खरदेवला, निकुम्भ, भीमगढ, नलवाई तथा आसावरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चित्तौडगढ एवं निम्बाहेडा के सामान्य पर्यवेक्षक अकरम पाशा ने चित्तौडगढ एवं निम्बाहेडा के आदर्श मतदान केन्द्र एवं महिला मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
बेगूं विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक रोबिनसन मोचाहारी ने विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मतदान केन्द्र एवं महिला मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.