अफ्रीकी देशों को बाल विवाह से अरबों का नुकसान

( 2795 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 10:12

अफ्रीकी देशों को बाल विवाह से अरबों का नुकसान विश्व बैंक की एक नई रिपोर्ट के अनुसार उप-सहारा अफ्रीका में एक तिहाई से अधिक लड़कियों का विवाह उनके 18वें जन्मदिन से पहले कर दिया जाता है, जिससे देशों को अरबों डॉलर का नुकसान होता है।रिपोर्ट के मुताबिक 12 देशों में किए गए अध्ययन के अनुसार ये लड़कियां अन्य बालिकाओं की तुलना में कुछ ही साल तक शिक्षा हासिल कर पाती हैं और इस वजह से इन देशों को 63 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता है। इस तरह की एक कहानी रु¨वबो तोपोजी की है जिसे 15 साल की उम्र में 22 साल के शख्स से इसलिए शादी करनी पड़ी थी क्योंकि उसके पिता ने दोनों को साथ में देखकर समझ लिया था कि दोनों रिश्ते में हैं। उस समय वह शख्स तोपोजी से शादी करने के लिए कह रहा था। तोपोजी ने मना कर दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और पिता की नजर दोनों पर पड़ गई। पिता ने बच्ची का नाम स्कूल से कटाकर उस शख्स से शादी करा दी। कुछ दिन बाद वह गर्भवती हो गई। जब उसका पति गाली-गलौज करने लगा तो उसे वापस अपने परिवार के पास आने दिया गया। तब से तोपोजी अन्य लड़कियों को इस बुरे अनुभव से बचाने के लिए प्रयासरत है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.