मीका सिंह गिरफ्तार

( 4785 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 10:12

मीका सिंह गिरफ्तार दुबई। गायक मीका सिंह को ब्राजील की एक किशोरी मॉडल को कथित रूप से ‘अनुचित तस्वीरें’ भेजने को लेकर यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी बृहस्पतिवार को विदेशी मीडिया की एक खबर में दी गई। ‘गल्फ न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिंह यहां पर एक पार्टी में कार्यक्रम के लिए आये हुए थे। उन्हें मॉडल की ओर से दर्ज करायी गई इस शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने उसे अनुचित तस्वीरें भेजी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.