भारत की पवनऊर्जा गर्माहट से घट रही

( 4052 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 10:12

 भारत की पवनऊर्जा गर्माहट से घट रही दुनियाभर के मौसम में आ रही बदलाव की वजह से हवा अब पहले से अधिक गर्म हो रही है और इसका असर भारत की हवा से ऊर्जा उत्पादन क्षमता पर पड़ रहा है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। पॉल्सन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एडं एप्लायड साइंस (एसईएएस) के शोधकर्ताओं ने बताया, चीन और अमेरिका के बाद भारत, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के मामले में तीसरे पायदान पर है। ¨वड पावर पर भारत अरबों की राशि खर्च रहा है और उसने अगले पांच साल में इसकी क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। ज्यादातर पवन चक्कियां भारत के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में बनायी जाती हैं। भारत के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में ग्रीष्मकालीन भारतीय मानसून की हवा से ऊर्जा उत्पादन बेहतर होता है। मौसम की व्यवस्था के तहत तब उप महाद्वीप में बारिश होती है और हवा भी चलती है। यह अध्ययन, साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह भी कहा गया है कि ¨हद महासागर के गर्म होने से मानसून में कमजोरी आ रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.