भाजपा को हराने की कोशिश कांग्रेस की बड़ी भूल: माकपा

( 6249 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 07:12

भाजपा को हराने की कोशिश कांग्रेस की बड़ी भूल: माकपा नयी दिल्ली। माकपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देश भर में मंदिरों की यात्रा का जिक्र करते हुये आगाह किया है कि कांग्रेस अगर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के सहारे भाजपा को हराने की रणनीति अपना रही है तो यह उसकी भूल साबित होगी। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादकीय लेख में कहा कि अगर कांग्रेस यह सोचती है कि सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे वह भाजपा को हरा देगी तो यह उसकी भूल साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में राहुल गांधी के मंदिरों के दर्शन कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस भाजपा से अधिक हिंदू है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.