मेकेदातु परियोजना हमारा हक है: कर्नाटक सरकार

( 4124 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 07:12

 मेकेदातु परियोजना हमारा हक है: कर्नाटक सरकार बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रस्तावित मेकेदातू परियोजना राज्य का ‘हक’ और ‘जीवनभर का सपना’ है लेकिन उसने तमिलनाडु से भी संपर्क करने का प्रयास किया जो इस परियोजना के बिल्कुल खिलाफ है। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सिंचाई योजनाओं पर अपने पूर्ववर्तियों और पूर्व जल संसाधन मंत्रियों के साथ परामर्श किया। उधर, तमिलनाडु विधानसभा में बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से अपील की कि वह कर्नाटक को मेकेदातू में कावेरी नदी पर उसके प्रस्तावित बांध के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के वास्ते दी गई मंजूरी वापस ले।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.