लाडपुरा विधान सभा में कल्पना देवी मतदाताओ की पहली पसंद बनी जम कर होगा लाडपुरा का विकास

( 18813 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 06:12

लाडपुरा विधान सभा में कल्पना देवी मतदाताओ की पहली पसंद बनी जम कर होगा लाडपुरा का विकास कोटा । लाडपुरा भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी ने चुनाव प्रचार थम जाने के बाद गुरूवार को व्यक्तिगत रूप से जगह-जगह मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान की मनुहार की। इस दौरान जगह-जगह पर आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कराकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी, इस दौरान कल्पना देवी ने कहा कि लाडपुरा के चहंहुमुखी विकास के लिए कार्यकर्ता एक-एक वोट को बूथ तक पहुंचाने की कड़ी मेहनत करें। इस दौरान कल्पना देवी ने लाडपुरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से फोन पर बात कर रणनीति पर चर्चा की। कल्पना देवी ने कहा कि मैं हमेशा जनता की सेवा के लिए तैयार रहूंगी। जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह कल्पना देवी ने अदालत में जाकर अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपने पक्ष में मतदान एवं समर्थन मांगा। वहीं गुरूवार शाम को कल्पना देवी ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मतदान की तैयारी के बारे में चर्चा की। साथ ही एक-एक बूथ पर कितने कार्यकर्ता लगाए गए हैं, इसकी भी जानकारी ली एवं शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर रणनीति की रूपरेखा पर चर्चा की।
पूर्व सांसद महाराज कुमार इज्यराज सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की जगह-जगह गोपनीय बैठकें ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्रवार जिम्मेदारी सौंपते हुए मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लाडपुरा में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रत्येक भाग में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाई है, जो घर-घर से मतदाताओं को बूथ तक ले जाएंगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.