व्यय प्रेक्षक श्री पाईते ने जांचा प्रत्याशियों का व्यय रिकाॅर्ड

( 2133 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 06:12

व्यय प्रेक्षक श्री पाईते ने जांचा प्रत्याशियों का व्यय रिकाॅर्ड उदयपुर| चुनावी व्यय पर निगरानी एवं निरीक्षण के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. रौमुआन पाईते ने गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय खेरवाड़ा-151 विधानसभा क्षेत्र के सभी राजनैतिक दलों एवं सहायक व्यय पर्यवेक्षक व लेखा दल के साथ व्यय राजनैतिक दलों का लेखा संबंधी तृतीय निरीक्षण किया। श्री पाइते ने सभी राजनैतिक दलों के निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा दिन-प्रतिदिन के विभिन्न व्यय लेखा के रख-रखाव के लिए रजिस्टर प्रस्तुत किये गये एवं व्यय प्रेक्षक महोदय ने उनकी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों के अभिकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान सभी राजनैतिक दलों की छाया पंजिकाओं में लेखा मिलान सही पाया गया तथा किसी भी प्रकार की कोई विसंगति नहीं पायी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.