पर्यवेक्षकों ने किया भ्रमण

( 4098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Dec, 18 06:12

आदर्श मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

पर्यवेक्षकों ने किया भ्रमण चित्तौडगढ । विधानसभा आम चुनाव-२०१८ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षकों अखिलेश तिवारी (कपासन), अकरम पाशा (चित्तौडगढ-निम्बाहेडा), रोबिनसन मोचाहारी (बेगूं) ने शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को मतदान दलों के रवाना होने से पूर्व आयोजित माइक्रों आर्ब्जवर्स के प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
व्यय पर्यवेक्षक धर्मवीर डी. यादव ने बारू, पावली, राशमी, सुरजपुरा, भोपालसागर, आकोला, कपासन, सिंहपुर का दौरा किया। उन्होंने कपासन में आदर्श मतदान केन्द्र, आकोला चौराहा व मूंगाना चौराहा में स्थैतिक निगरानी दल का निरीक्षण किया।
व्यय पर्यवेक्षक विवेकानन्द मौर्य ने निम्बाहेडा व छोटीसादडी के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा किया। रोबिनसन मोचाहारी ने बेगूं व कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बडीसादडी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.