भूटान में भारत इस महीने जल विद्युत परियोजना शुरू कर सकता है: विदेश सचिव

( 6036 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Dec, 18 08:12

भूटान में भारत इस महीने  जल विद्युत परियोजना शुरू कर सकता है: विदेश सचिव नयी दिल्ली। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा है कि भारत-भूटान के बीच ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ करने के लिए भारत इस महीने भूटान में एक बड़ी जल विद्युत परियोजना को शुरू कर सकता है। ‘भारत-भूटान संबंध: आगे का सफर’ विषय पर अपने संबोधन में गोखले ने कहा कि भारत, भूटान के साथ सहयोगी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है और इसे आगे बढ़ाने के लिए नये आयामों को खंगाल रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.